महिला ने लगाई शारदा नदी में छलांग, रेस्क्यू कर बचाया

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। यूएस नगर की रहने वाली एक महिला ने दिनदहाड़े अज्ञात कारणों के चलते शारदा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उपजिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

मंगलवार को नानकमत्ता, यूएसनगर निवासी महिला 35 वर्षीय ममता धामी पत्नी पूरन सिंह धामी ने बैराज मार्ग के पास से शारदा नदी में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक रवि और अभिषेक कश्यप ने घटना की जानकारी तैराक पुलिस कांस्टेबल राकेश गिरी को दी। कांस्टेबल गिरी ने तुरंत रेस्क्यू करते हुए नदी से महिला को निकालकर निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

डॉ. उमर ने बताया कि महिला मानसिक रुप से परेशान लग रही है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। इधर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने की वजह का स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका है। कहा कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119