दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बालिका का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी के परिजनों पर पीड़िता को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में वनभूलपुरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

इंदिरानगर निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि तीन माह पूर्व उत्तर उजाला शानि बाजार रोड निवासी अरशद नामक युवक ने उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। तब से आरोपी जेल में बंद है। आरोप लगाया है कि आरोपी के परिजन मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद से आरोपियों ने पीड़िता का स्कूल जाने के साथ घर से निकलना मुश्किल कर दिया। सोमवार को आरोपी के परिजनों ने राजीनामे का दबाव बनाते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मकसूद और शाह हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119