आज से शुरू होगा नेपाल का प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मेला

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । नेपाल का प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मेला बुधवार आज आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए व्यापार तैयारी की गई है। इस मेले में नेपाल के साथ ही भारत के लोग भारी संख्या में मां त्रिपुरा के दर्शनों को वहां पहुंचते हैं। भारत नेपाल सीमा के बैतडी जिले में आयोजित होने वाला यह मेला दोनों देशों के लोगों की आस्था का केन्द्र है। मेला कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए पुलिस,मेडिकल,सहित शौचालय सहित पानी की व्यवस्था की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

मंदिर कमेटी के मुख्य विचारार्थी प्रकाश थापा ने बताया मेले में पहुंचने वाले व्यापरियों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा गया है। कहा कि यातायात बेहतर बना रहे इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं। छोटी जात में भारत सहित नेपाल के अलग अलग गांवों से श्रद्धालु जात्रा के साथ ही कटरे व बकरे बलि के लिए पहुचेंगे। जिनकी बड़ी जंत में बलि दी जायेगी ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119