महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार, गुमशुदा बालिका बरामद
–राजस्व क्षेत्र पन्याली, तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा में एक नाबालिग बालिका के गुम होने पर धारा 365 भादवि में एफआईआर दर्ज की गयी थी
अभियोग नाबालिग बालिका के गुमशुदगी से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित हुई थी।
श्री प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के इस मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल को अभियोग की विवेचना सुपुर्द कर सीओ अल्मोड़ा व विवेचक को शीघ्र टीम गठित कर गुमशुदा बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल ने पुलिस टीम के साथ गुमशुदा नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु तलाश व ठोस सुरागरसी-पतारसी कर अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बालिका को एक युवक प्रिंस उम्र 21 वर्ष पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम खानपुर बंगर, पो० बुनह, जिला मोहाली राज्य पंजाब के घर से बरामद किया गया। बालिका से पूछताछ व उसके बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 366/376 IPC व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष बरखा कन्याल, महिला थाना।
2-एचसीपी नीमा मेर, महिला थाना
3-कानि0 मौ0 यामीन, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 मुद्स्सर आजम, कोतवाली रानीखेत
5-कानि0 बलवन्त प्रसाद, सर्विलांस सेल
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर