सीओ रानीखेत ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी को एसओजी व थाना पुलिस की टीम गठित करने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण कर खड़े मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु एसओ सल्ट को निर्देशित किया गया।

थाना सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर सभी अभिलेख अध्यावधिक रखने, मालखाना, बैरिक, मेस व हवालात का निरीक्षण कर संबंधितो को साफ सफाई रखने, सीसीटीवी कैमरों को हमेशा कार्यशील दशा में रखकर डाटा सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी


उन्होंने थाने पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निस्तारण हेतु विवेचको का मार्गदर्शन कर दिशा निर्देश दिए गये, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने साथ ही प्रचलित पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन और मैनुअली प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी लंबित नही रखने के निर्देश दिए।


इसके उपरांत थाने में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याये पूछी गई व समाधान किया गया। समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों/पीड़ितों से शालीनता से वार्ता कर उनकी हरसंभव सहायता करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम


बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु बीट में नियुक्त पुलिस कर्मियों को नियमित अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने बीट क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर, लड़ाई झगड़ा व विवाद उत्पन्न कर शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर निरोधात्मक कार्यवाही करने, नशा उन्मूलन हेतु नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों पर निरंतर कार्यवाही करने,साथ ही जनजागरुकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


निरीक्षण के पश्चात सीओ रानीखेत द्वारा राजस्व पुलिस क्षेत्र उदयपुर में घटित हत्या के अभियोग में घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचक थानाध्यक्ष सल्ट को साक्ष्य एकत्रित कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए और फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी व थाना पुलिस की टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर मामूर की गई। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सल्ट सहित थाने के कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119