रिश्तेदारी में आई महिला गौला नदी के तेज बहाव में बही, नदी में खड़ी होकर बना रही थी वीडियो
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक महिला गौला नदी के तेज बहाव में बह गई। महिला की नदी में बहने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश की जहां महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है जो काठगोदाम स्थित अपने किसी रिश्तेदारी में आई थी जहां नदी में खड़ा होकर फोटो वीडियो बना रही थी इस दौरान अचानक भारी मात्रा में पानी आने से बह गई।
बताया जा रहा है कि महिला काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी में फोटोग्राफी और वीडियो शूट करने के लिए पानी में उतरी इसी दौरान पानी का तेज बहाव महिला को बहा ले गया. महिला को पानी में बहता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची।महिला को खोजने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन काफी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शीशमहल के पास मिला, फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला का नाम शिवानी है जो फिरोजाबाद की रहने वाली है और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, उसका एक बच्चा भी है। महिला अपने किसी रिश्तेदारी में काठगोदाम क्षेत्र में आई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा