ऑनलाइन कमाई के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हुई महिला
देहरादून। घर बैठे ऑनलाइन कमाई के झांसे में एक महिला 1.17 लाख रुपये गंवा बैठी। धोखाधड़ी को लेकर आरती ममगाईं निवासी गीतांजलि एक्लेव, दून यूनिवर्सिटी रोड की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने कहा कि 30 अप्रैल 2023 को उसे फेसबुक पर एक मैसेज मिला। जिसमें अमेजन कंपनी की तरफ से पार्ट टाइम नौकरी का जिक्र था। महिला ने मैसेज पर क्लिक किया तो एक व्हाट्सएप चैट खुली।
बात हुई तो कहा कि उन्हें अमेजन कंपनी की सेल्स बढ़ानी है। महिला को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उसे वहां टास्क दिए गए। यहां पहले कम रुपये लगाने पर रिटर्न दिया। महिला से फिर ज्यादा रुपये लगावए गए। 1.17 लाख रुपये महिला ने जमा कर दिए। इसके बाद समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये
बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा