दुःखद…गंगोलीहाट के पास बारात की जीप दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत 3 घायल, देर रात की घटना
गंगोलीहाट। शुक्रवार को बडेत बाफिला से एक बारात गंगोलीहाट गयी हुई थी, वापसी में देर रात 9 बजे के आसपास त्रिपुरादेवी के पास अचानक एक कलमट के पास मैक्स जीप अचानक सडक पर पलट गयी। जिसमें सवार चिराग सिंह बाफिला पुत्र जगत सिंह बाफिला उम्र 27 वर्ष निवासी बडेत बाफिला और राजेंद्र राम पुत्र फकीर राम उम्र 56 बडेत बाफिला और पुष्कर साहनी उम्र 32 निवासी सानीखेत और रमेश राम उम्र 33 निवासी बडेत घायल हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही 112और 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी बेरीनाग लाया गयाl ।जहां पर चिराग सिंह बाफिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला सीएचसी बेरीनाग पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मृतक युवक घर का इकलौता चिराग है, घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा