घर से अस्पताल गई महिला लापता-परिजनों ने पति पर लगाए आरोप
हल्द्वानी। मोटाहल्दू के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई महिला रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रात: 8 बजे खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग दो बजे वह घर पहुंच गई, जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे पति ने फोन कर पुन: उसे अस्पताल आने को कहा और जिसके बाद वह पुन: अस्पताल चली गई। तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में रेखा के पति पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने व दहेज के लिए उसका उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की गुहार लगाई है।
इधर मामले की लिखित सूचना के बाद हल्दूचौड़ चौकी के प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू करते हुए रेखा के पति से पूछताछ शुरू कर दी। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि लापता महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप