धान की नराई करने गई महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
काशीपुर। धान की नराई करने गई एक महिला को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। इससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसा 8 जून को हुआ था।
गांव शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी रवीन्द्र पुत्र खुशीराम ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 8 जून को उसकी पत्नी लक्ष्मी अन्य महिलाओं के साथ धान की निराई करने बेगमाबाद फार्म पर गई थी। दोपहर करीब 1 बजे चकरोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी पत्नी लक्ष्मी को कुचल दिया। ट्रैक्टर पर नम्बर प्लेट नहीं लगी थी। महिला को गम्भीर हालत में सुल्तानपुरपट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे काशीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी