दुःखद…पिता की मौत के कुछ देर बाद सदमे में पुत्र की भी मौत, साथ दो मौतें होने से घर में मातम पसरा

खबर शेयर करें 👉

पिता की मौत के कुछ देर बाद सदमे में पुत्र की मौत हो गई। एक घर में एक साथ दो मौते होने पर घर में मातम पसर गया। पिता पुत्र की मौत की खबर लगते ही उनके रिश्तेदार और आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। जिसने भी पिता पुत्र की अर्थी को एक साथ देखा वह अपने आंसू नही रोक पाया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी नगर के मोहल्ला शेखूपुर होली चौराहा निवासी 70 साल के डिल्ली सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीती बृहस्पतिवार की रात डिल्ली सिंह की मौत हो गई। पिता की मौत होने पर उनका 42 साल का पुत्र रामू सदमे में आ गया और कुछ ही पलों में उसकी भी मौत हो गई। पिता पुत्र की मौत होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। एक साथ पिता पुत्र की मौत होने की खबर लगते ही उनके घर पर लोगों का जमाबड़ा लग गया। पिता पुत्र की अर्थी जब एक साथ उठी तो वहां मौजूद लोग अपने आंसू नही रोक पाये। मृतक पिता पुत्र आटा चक्की का संचालन करते थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119