चोरी के जेवरात के साथ घर में सफाई का काम करने वाली महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने मकान मालिक के घर से चोरी हुए जेवरात के साथ घर में सफाई का काम करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रविवार को स्वीसडेल कॉलोनी, भूरारानी निवासी रुचि पांडेय पत्नी पंकज ने शनिवार को घर से जेवरात चोरी होने की तहरीर दी थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूछताछ करनी शुरू की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उनके घर पर दो माह से मूलरूप से यूपी के हाजीपुर, बिलारी हाल अंबिका विहार निवासी लक्ष्मी पत्नी दयाराम काम करती थी। उसने घटना के बाद काम पर आना बंद कर दिया है। इस पर पुलिस ने फौजी मटकोटा चौराहे से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिला पर धारा 411 की बढ़ोत्तरी की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग