विदेशी पर्यटक महिला से युवक द्वारा छेड़छाड़ पर महिला आयोग ने पुलिस को सख्ती से कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश
देहरादून। विदेशी पर्यटक महिला से युवक द्वारा छेड़छाड़ पर महिला आयोग ने पुलिस को सख्ती से कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास एक युवक द्वारा पर्यटक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले के बाद महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस थाना लक्ष्मणझूला के एसओ से फोन पर मामले की जानकारी ली और ऐसे मामले में कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाज मे इस प्रकार का बर्ताव अत्यंत शर्मनाक है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की कड़ी सजा होनी चाहिए। मामले में उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं। जिस पर एसओ लक्ष्मणझूला ने बताया कि उक्त अपराध के संबंध में आरोपी के विरुद्ध लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया की लड़का सहारनपुर निवासी है, कुछ दिन पहले ही यहां घूमने आया था। अब वो पुलिस की हिरासत में है। विदेशी पर्यटक महिला का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर