दिल्ली में खत्म हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’! अब सभी सरकारी कर्मचारियों को रोजाना दफ्तर आना होगा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष व्यवस्थाओं को समाप्त करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम (WFH) व्यवस्था तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

नए आदेश के अनुसार, अब दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के सभी कार्यालय नियमित रूप से सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों का पहले से निर्धारित सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक का कार्य समय यथावत रहेगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने और प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

इस फैसले के साथ ही दिल्ली सरकार ने विशेष परिस्थितियों में लागू की गई अस्थायी कार्य व्यवस्था को समाप्त कर प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह सामान्य कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119