महाविद्यालय हल्दूचौड़ में ई-ग्रंथालय अनुप्रयोग पर हुई कार्यशाला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्राचार्य के दिशा निर्देशन में ई-ग्रंथालय अनुप्रयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 बीना मथेला ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ऑनलाईन ई-लाइब्रेरी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। ई-ग्रंथालय नोडल अधिकारी डॉ. हेम चन्द्र द्वारा छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में आधुनिक तकनीकी युक्त ऑनलाईन ई-ग्रंथालय अनुप्रयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष वीणा सनवाल ने ई-ग्रंथालय के माध्यम से पुस्तकों के डिजिटल उपयोग और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर डॉ. कल्पना शाह, भावना दुम्का, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, मीना, कमला, शालिनी सनवाल, वैशाली, विजय सामंत, राजेश धामी, रेनू जोशी, सूरज सिंह राठौर, किरन, मनमोहन सिंह, दिव्यांशु, हेमन्त के अतिरिक्त कला, विज्ञान, वाणिज्य और बी.एड. विभागों के छात्र-छात्राएं, छात्र संघ के पदाधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन पुस्तकालय एवं वाचनालय समिति संयोजक डॉ. कल्पना शाह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119