अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पपरशैली निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। अस्पताल में लाने से पहले ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के पपरशैली निवासी लोकेश बिष्ट उर्फ लक्ष्य (29) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक पपरशैली में दुकान चलाता है।
सोमवार को दिन में मृतक घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इतने में मृतक ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध