दो लाख कीमत की स्मैक के साथ युवक पकड़ा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा। बरामद स्मैक की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। कोतवाल ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने टकाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टकाना गली में आवाजाही कर रहे एक युवक को रोका। जांच के दौरान युवक के पास से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

पुलिस ने संबंधित युवक दीपक पार्की निवासी बस्ते के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जोशी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 2लाख 15हजार के करीब है। टीम में एसआई मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया, कांस्टेबल विजय रजवार, सतेन्द्र सुयाल शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119