उत्तराखंड…एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग –लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर के व्यस्त चौघानपाटा बाजार स्थित पार्क व्यू रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे एलपीजी गैस रिसाव के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी ग्राहक, कर्मचारी और रेस्टोरेंट संचालक सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पानी की बाल्टियों और फायर एक्सटिंग्विशरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, जिससे आग का फैलाव कुछ हद तक रोका जा सका। सूचना मिलने पर लगभग आधे घंटे के भीतर फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव माना जा रहा है। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैली और रेस्टोरेंट के भीतर रखा फर्नीचर, रसोई का सामान, विद्युत उपकरण सहित अधिकांश सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

दमकल कर्मियों ने मिनी फायर इंजन से पंपिंग कर होज पाइप के माध्यम से आग बुझाने का अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद जलते हुए एलपीजी सिलेंडरों को अत्यंत सावधानी और सूझबूझ के साथ ठंडा कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही लकड़ी की छत तक पहुंच चुकी आग को भी समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास की दुकानों और भवनों तक नहीं फैल सकी। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो चौघानपाटा बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119