पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी

खबर शेयर करें 👉

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के आत्महत्या करने के दौरान उसकी पत्नी बच्चों को लेकर होटल में रहने चली गई थी। सुबह होटल से चेक आउट कर वापस लौटी तो पति को फांसी पर लटके पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

एसओ देहरादून प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि स्पेशल विंग प्रेमनगर निवासी ललित कुमार उम्र 31 वर्ष बल्लूपुर चौक के पास स्थित एक डाक्टर के घर के काम करता था। वह अक्सर शराब पीकर घर जाता तो विवाद होगा। बुधवार रात शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात को पत्नी बच्चों के साथ रहने के लिए होटल में चली गई। होटल से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह वापस घर पहुंची। इस दौरान देखा तो ललित कुमार फांसी फंदे पर लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देखकर महिला के होश उड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आसपास के लोग इकट्ठा हुए। शव को नीचे उतारकर प्रेमनगर सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119