गदरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गदरपुर रोड पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के स्वार निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार पुत्र महेंद्र कुमार रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वह गदरपुर में किसी से रुपये लेने गया था। रुपये लेकर वह बाइक से वापस रुद्रपुर लौट रहा था।


इसी दौरान गदरपुर रोड स्थित महतोष मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119