नानकमत्ता में 26.38 ग्राम स्मैक के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नेपाली नागरिकों को 26.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया।


कोतवाल मंजू पाण्डे ने बताया कि शुक्रवार रात एसआई संजय कुमार, एसआई मनोज जोशी, नवीन जोशी और प्रकाश आर्या के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नानकसागर बैराज से पहले वाटर स्पोर्ट्स पार्किंग के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


तलाशी लेने पर राजू नायक पुत्र नारायण सिंह नायक निवासी भीमदत्त नगरपालिका ब्रह्मदेव के पास से 9.20 ग्राम स्मैक, विशाल बिष्ट पुत्र धनबहादुर बिष्ट निवासी भीमदत्त नगरपालिका कंचनपुर के पास से 8.10 ग्राम स्मैक तथा आशीष जोशी पुत्र त्रिलोक जोशी निवासी भीमदत्त नगरपालिका कंचनपुर के पास से 9.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्मैक बनबसा निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे लेकर नोएडा जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119