काशीपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत -अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यूपी के ग्राम लौंगी खुर्द, पोस्ट सुल्तानपुर दोस्त, थाना ठाकुरद्वारा निवासी ऊदल सिंह ने आईटीआई कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को उनका पुत्र अमित कुमार फैक्ट्री के ठेकेदार शुभम कुमार की बाइक से महुआखेड़ागंज की ओर जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे पैगा चौकी चौराहा मार्ग पर सामने से गलत दिशा में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसे 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119