नैनीताल में घर पर फंदे में लटका मिला युवक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के भूमियाधार में एक युवक घर पर ही फांसी के फंदे में लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। भूमियाधार निवासी पवन कुमार (38) यहां परिवार के साथ रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

सोमवार को उसकी पत्नी व बच्चे उसके ससुराल गए हुए थे। देर शाम वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर जब उसकी मां ने कमरे में झांका तो वह फंदे में लटका मिला। सूचना के बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक घर के अंदर रस्सी के फंदे में लटका था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि युवक अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार वालों से लड़ाई झगड़ा करता था। वह पहले भी ऐसा प्रयास कर चुका था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119