खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, युवक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। लादपुर कलां गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक की छाती में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार जैनपुर खुर्द निवासी आबिद का खेत लादपुर कलां गांव के रकबे में स्थित है। खेत की मेड़ को लेकर उनका लंबे समय से पड़ोसी किसान से विवाद चल रहा था। सोमवार को आबिद के भतीजे तमरेज, परवेज और दानिश खेत जोतने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे और खेत की मेड़ को लेकर आपत्ति जताने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

आपत्ति के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की छाती में गोली लग गई, जबकि तीनों भाइयों को मारपीट में चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119