गौलापार में एमएसएमई की रोजगार कार्यशाला, 70 महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के हल्द्वानी स्थित कार्यालय द्वारा सोमवार को गौलापार क्षेत्र के ग्राम देवपुर पोखरिया में एक रोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

कार्यशाला में एमएसएमई के सहायक निदेशक एस.सी. कांडपाल एवं अमित मोहन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के बारे में भी अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से ऋण विभाग के प्रबंधक दीपक पांडे ने बैंक की एमएसएमई योजनाओं के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं बागवानी से जुड़ी ऋण योजनाओं की जानकारी साझा की।
वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने मोबाइल एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की उपयोगिता बताते हुए इनके सुरक्षित उपयोग से संबंधित आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक सीमा बिष्ट तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय से आए गोपाल प्रसाद ने प्रतिभागियों को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश बिष्ट ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग प्रणाली से जुड़कर ऋण एवं वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

कार्यशाला में गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र से लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119