भवाली के तिरछाखेत में युवक के हत्यारे गिरफ्तार-
नैनीताल। नगर की शांत वादियों में आज सुबह नैनी बैंक साकेत मार्ग में खून से लथपथ नग्न अवस्था में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई, सुबह 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर कोतवाल संजय अग्रवाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड एसओजी ने घटनास्थल का मुआयना किया मृतक की शिनाख्त नवीन चंद आर्य पुत्र राम रामलाल निवासी तिरछाखेत के रूप में हुई।
पुलिस ने इस घटना पर राजेंद्र प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शिक्षा केंद्र की सूचना पर एफ आई आर संख्या 78/20 21 धारा 302 आईपीसी में पंजीकृत कर गहनता से जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर घटना को खोलने के लिए कोतवाली पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध जगदीश चंद्र सीईओ प्रमोद साह, एसओजी प्रभारी नंदन रावत ने दिन भर टीमों का समन्वय करते हुए इलाके के सीसीटीवी, सीसीटीवी फुटेज डॉग स्क्वायड, सर्विलांस व मुख्य रूप से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी मोहित आर्य पुत्र बुद्धि बल्लभ उम्र 20 वर्ष निवासी चर्चा खेत, राजेश आर्य पुत्र कैलाश आर्य उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत, आकाश सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ललित मंदिर कंपाउंड, निलेश आर्य पुत्र चंद्रशेखर निवासी हरसोली को रोडवेज स्टेशन फरसोली के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी भवाली से भागने की फिराक में थे, गिरफ्तार संदीप से गहन पूछताछ के बाद उसने बताया कि मृतक से उनकी पुरानी रंजिश थी और गाली गलौज करने और अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने अभियुक्तों को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का खुलासा करने में कोतवाल संजय अग्रवाल, उप निरीक्षक प्रकाश, कांस्टेबल मनोज पांडे, कांस्टेबल प्रकाश पांडे, कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा, कांस्टेबल जगदीश धामी,कांस्टेबल प्रेम कुमार, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत,हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा तथा फॉरेंसिक टीम के सदस्य शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार