खटीमा में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
खटीमा। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार देर शाम पुलिस टीम नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिजवान पुत्र फिदा हुसैन, निवासी वार्ड नंबर चार, नई बस्ती इस्लाम नगर बताया।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद