ऑडियो क्लिप व ब्लैकमेलिंग मामले में घिरी उर्मिला सनावर देहरादून पहुंचीं -आज एसआईटी के सामने होंगी पेश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में फंसी अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को देहरादून पहुंच गई हैं। बुधवार को वह इस मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी। उनकी मौजूदगी से अंकिता हत्याकांड की जांच को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


बीते कई दिनों से उर्मिला सनावर का कोई पता नहीं चल पा रहा था। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इस दौरान हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें बयान और साक्ष्यों के साथ पेश होने के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


उर्मिला सनावर सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले की निवासी हैं। वह हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुरेश राठौर से विवाह के बाद सुर्खियों में आई थीं। हाल के दिनों में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर खुलकर बयान दिए थे।


भाजपा नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
उर्मिला सनावर ने इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया था। 29 दिसंबर को वह फेसबुक पर लाइव आई थीं, जिसमें उन्होंने कई दावे किए। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


भ्रामक वीडियो जारी करने का आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी की ओर से डालनवाला थाना देहरादून में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आरोप है कि दोनों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने और समाज में अशांति फैलाने की साजिश रची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आम आदमी पार्टी को भी इस साजिश का सूत्रधार बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।


गौरतलब है कि उर्मिला सनावर कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। अब एसआईटी की पूछताछ में उनके बयानों को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119