गड़प्पु जंगल में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी -हाथी के हमले या सड़क दुर्घटना की आशंका

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी/नैनीताल। मंगलवार को कालाढूंगी के बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पु जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जंगल में एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस जांच में वृद्ध की मौत की पुष्टि होने के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद शव को कालाढूंगी अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बीती रात जंगल क्षेत्र में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाजें सुनाई दी थीं। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हाथी के हमले अथवा सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मृत वृद्ध व्यक्ति पिछले कई दिनों से गड़प्पु और कालाढूंगी क्षेत्र में आवारा अवस्था में घूमता हुआ देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह अक्सर जंगल और सड़क किनारे दिखाई देता था। उसकी पहचान को लेकर क्षेत्रवासियों में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


फिलहाल कालाढूंगी पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल कालाढूंगी पुलिस से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119