युवक ने फांसी लगाकर दी जान -प्रेम प्रसंग में तनाव बताया जा रहा कारण

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। जनपद चंपावत के पाटी विकासखंड अंतर्गत मानटांडे गांव में 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना 27 जनवरी की रात की बताई जा रही है। युवक की मौत से गांव में शोक और हैरानी का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक एक युवती से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन युवती विवाह के लिए सहमत नहीं थी। बताया जा रहा है कि जिस दिन युवती को देखने के लिए अन्य लोग गांव आए थे, उसी दिन से युवक मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने शराब का सेवन भी किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


रात के समय युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119