ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में दस दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी), उत्तराखंड सरकार के सहयोग से 29 जनवरी 2026 से दस दिवसीय संयुक्त वर्कशॉप-कम हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरों की व्यावहारिक एवं डिजिटल तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करना है, ताकि ग्रामीण अवसंरचना परियोजनाओं की योजना एवं क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ग्रामीण कार्य विभाग, उत्तराखंड के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों के लिए व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


भीमताल कैंपस के निदेशक प्रो. (कर्नल) ए. के. नायर (सेवानिवृत्त) ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम इंजीनियरों को वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय सहभागिता करने तथा विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संसाधनों एवं आधुनिक सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के सहायक डीन (प्रशिक्षण एवं परियोजनाएं) एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. श्याम कापरी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की संरचना, उद्देश्यों एवं अपेक्षित परिणामों की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यशाला के प्रथम दिन तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पहले दो सत्रों में श्री नागेंद्र सिंह गैरा ने ऑटोकैड सॉफ्टवेयर के इंटरफेस, मूल कमांड्स तथा 2डी ड्राइंग तकनीकों—लाइन, सर्कल और रेक्टेंगल—का प्रशिक्षण दिया। साथ ही ड्राइंग में संशोधन एवं सुधार हेतु आवश्यक एडिटिंग कमांड्स की भी जानकारी दी गई। तीसरे सत्र में श्री नमन तिवारी ने बिल्डिंग ड्रॉइंग्स का परिचय देते हुए प्रतिभागियों को असाइनमेंट के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


दस दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंजीनियरों की व्यावहारिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य में ग्रामीण अवसंरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना एवं सुचारु क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119