संवाद–संपर्क–समन्वय अभियान के तहत कुमाऊं में सघन जनसंपर्क -पत्रकारों की समस्याओं पर हुई खुली चर्चा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) द्वारा प्रदेशभर में पत्रकारों को संगठित करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘संवाद–संपर्क–समन्वय’ अभियान के अंतर्गत कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जनपदों में सघन जनसंपर्क किया गया।


यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत एवं उधमसिंह नगर जनपदों के विभिन्न कस्बों में पत्रकारों के साथ बैठकों का आयोजन कर उनकी धरातलीय समस्याओं, पत्रकार उत्पीड़न एवं सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।


प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के नेतृत्व में अभियान के दौरान अल्मोड़ा के धौलछीना, पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली, थल, डीडीहाट, चंपावत, खटीमा एवं सितारगंज में पत्रकारों से संवाद किया गया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने राज्य सरकार द्वारा संचालित पत्रकार कल्याण योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र पत्रकारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में यूनियन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
अभियान के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। धौलछीना में दरवान सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपादत्त गुरूरानी, गणाई गंगोली में कुंदन सिंह मेहता,
थल में अर्जुन सिंह रावत, डीडीहाट में संजु पंत व विजय मेहता, पिथौरागढ़ में प्रदीप सकरियाल,
तथा चंपावत में चन्द्रशेखर जोशी, गिरीश सिंह बिष्ट एवं पंकज पाठक को माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


मानवीय संवेदना और एकजुटता का संदेश
खटीमा प्रवास के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने अस्वस्थ पत्रकार केदार सोनकर का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता जताई।


खटीमा एवं सितारगंज में आयोजित बैठकों में करन सतवाल, हीरा राजपूत, केदार सोनकर, विनीत राणा, सूरज गोसाई, स्वतंत्र प्रकाश आज़ाद, असद जावेद, दीपक फुलेरा, गोरखनाथ, मुस्तकीम मलिक, इस्तियाक अंसारी, सुनील सैनी, अविनाश श्रीवास्तव, नारायण सिंह रावत, दीपक भारद्वाज, रमेश यादव, अतुल शर्मा, इमरान अंसारी, लईक अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम छोर पर कार्यरत पत्रकार की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं चन्द्रपाल सिंह चंद भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119