हल्द्वानी में युवक ने खाया जहर -उपचार के दौरान मौत, वजह बनी रहस्य
हल्द्वानी। बरेली निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार फतेहगंज, बरेली निवासी 29 वर्षीय गोविंद ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम