45 हजार की रिश्वत लेते बेतालघाट चौकी का सिपाही गिरफ्तार -खनन कारोबारियों से करता था अवैध वसूली

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतालघाट चौकी में तैनात पुलिस आरक्षी को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी सिपाही खनन कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहा था और रकम नहीं देने पर वाहनों का चालान व सीज करने की धमकी देता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि चौकी बेतालघाट में तैनात आरक्षी दीपक सामंत खनन कार्य से जुड़े लोगों से 65 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि सभी दस्तावेज वैध होने के बावजूद पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर कार्रवाई की धमकी देता और पैसे की मांग करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसपी विजिलेंस के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आरक्षी को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

एसपी विजिलेंस दीपशिखा ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119