हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत -नशे के इंजेक्शन की ओवरडोज की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के पीलीकोठी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक खंडहर में बेसुध हालत में पड़ा मिला, जिसे परिजन तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस के अनुसार कुसुमखेड़ा, हरीपुर नायक स्थित भूमिया विहार फेस-2 में गुड़िया नाम की महिला किराए के मकान में रहती है और घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा शुभ दीवाकर था। बताया जा रहा है कि शुभ दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


बताया गया कि बुधवार शाम शुभ अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगले दिन उसके दोस्त की बहन ने परिवार को सूचना दी कि शुभ पीलीकोठी क्षेत्र के एक खंडहर में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शुभ को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119