दुखद खबर : गेठिया के पास कार खाई में गिरी -दो की मौत, दो घायल -उन्नाव से जागेश्वर धाम के दर्शन को जा रहे थे चार लोग

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में गेठिया के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।


पुलिस के अनुसार शनिवार को डायल 112 के माध्यम से तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली कि गेठिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
बताया गया कि वाहन संख्या UP 78 HJ 4936 (हुंडई वेन्यू) मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


रेस्क्यू के दौरान दो लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया। घायलों की पहचान अतुल दुबे (26) पुत्र सुनील कुमार और श्याम (30) पुत्र राम सुमेर, निवासी पीतांबर नगर भाग-2, उन्नाव के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


वहीं हादसे में अभिराज (26) पुत्र अशोक कुमार और अंकित चौधरी (25) पुत्र धर्मेंद्र कुमार, निवासी पीतांबर नगर-2, उन्नाव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पंचायतनामा भरने के बाद बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119