लोहाघाट के युवक से 1.69 लाख रुपये की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। साइबर ठगों के झांसे में आकर कलीगांव के एक व्यक्ति ने एक लाख 69 हजार रुपये गवां दिए। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

शुक्रवार को एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि कलीगांव निवासी गिरीश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि साइबर ठग ने टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया। होटल आदि में रिव्यू देने पर नौकरी की बात कही। एसओ ने बताया कि साइबर ठग ने पीड़ित को झांसे में लेकर उसके खाते से 1.69 लाख रुपये उड़ा दिए। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की मांच एसआई हेमत कठैत कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119