सितारगंज के युवक की नानकसागर में डूबने से मौत

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। वार्ड नं. दो निवासी 21 वर्षीय उवैश अंसारी पुत्र मानू अंसारी की नानकसागर जलाशय में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस को शव को कब्जे में लिया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो बजे उवैश खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाइक से नानकमत्ता की ओर निकला था। वहां नानकसागर जलाशय के किनारे नहाने लगे। अचानक उवैश नानकसागर जलाशय में डूब गया। उसके दोस्त के चीखने पर वहीं कुछ लोगों ने उवैश को जलाशय से निकाला। उसे सामुदायिक अस्पताल सितारगंज लाये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उवैश सितारगंज की आरा मशीन में मजदूरी करता था। उसके दो भाई व एक बहिन है। उवैश की मौत की सूचना मिलते ही लोग अस्पताल की तरफ दौड़े। परिजनों में कोहराम मचा है। एसएसआई कवींद्र शर्मा ने बताया कि उवैश दोस्तों के साथ नानकसागर जलाशय गया था। नहाते हुए डूब गया। उसे नानकसागर से निकालकर दोस्त सामुदायिक अस्पताल ले आये। एसएसआई ने बताया कि नानकमत्ता थाने की पुलिस पंचनामा भरेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119