मगरमच्छ के हमले में युवक घायल

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मवेशियों को नाला पार करा रहे युवक को मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नानकमत्ता के ग्राम नगला निवासी अमित कुमार राणा(40) पुत्र ख्याली सिंह राणा सोमवार को साथियों के साथ मवेशियों को चराने जंगल गया था। जब वह देर शाम मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी बहने वाले नाले से मवेशियों को पानी से पार कर रहा था। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

इसी दौरान मगरमच्छ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर साथियों ने बमुश्किल उसे मगरमच्छ के मुंह से छुड़ाया और उसे घायल अवस्था में घर पहुंचाया। परिजन व ग्रामीण घायल अमित को उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। परिजनों ने मगरमच्छ के हमले की सूचना नानकमत्ता वन विभाग को दी है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119