टनकपुर से पिथौरागढ़ का डेढ़ हजार रुपया चुका रहे युवा
चम्पावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने में युवाओं को जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। सेना भर्ती में जा रहे युवाओं को टैक्सी में डेढ़ हजार रुपये तक किराया चुकाना पड़ रहा है। बस में सीट पाने के लिए युवाओं में मारामारी मच रही है। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हए परिवहन निगम ने पिथौरागढ़ के लिए आठ अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। पिथौरागढ़ में इन दिनों प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती रैली चल रही है।
भर्ती में हिस्सा लेने उत्तराखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, झारखंड आदि राज्यों के युवा पहुंच रहे हैं। लेकिन टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने के लिए युवाओं को रोडवेज बसों में सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रविवार को टनकपुर रोडवेज स्टेशन में भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को बसों में सीट पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। सीट नहीं मिलने पर परेशान होकर कई युवाओं ने टैक्सी से सफर किया। इसके लिए उन्हें टनकपुर से पिथौरागढ़ 150 किमी के लिए डेढ़ हजार से अधिक किराया चुकाया। निगम ने आठ अतिरिक्त बसों का संचालन पिथौरागढ़ के लिए किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी