अज्ञात मैक्स वाहन ने राहगीरों को मारी टक्कर, तीन घायल
चम्पावत। टनकपुर में एक अज्ञात मैक्स वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपजिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम टनकपुर एफसीआई मार्ग के समीप एक अज्ञात मैक्स वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में वार्ड संख्या तीन, अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय अरविंद शर्मा पुत्र महेंद्र पाल शर्मा, आमबाग निवासी 28 वर्षीय सागर विश्वकर्मा पुत्र भीमराम और पूरनपुर, यूपी निवासी 32 वर्षीय संदीप पुत्र जगदीश सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. उमर ने बताया कि अरविंद शर्मा के पैर में गंभीर अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दो घंटे देश के नाम : दिल्ली के डॉक्टरों ने शुरू किया मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श अभियान
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं