उत्तराखंड…जंगल जलाने पहुंचा युवक वन विभाग के हत्थे चढ़ा -रंगे हाथ दबोचा, लगा जुर्माना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर वन प्रभाग की संयुक्त गश्ती टीम ने एक युवक को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आदित्य रत्न ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक रेंज में विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत और विक्रम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में ग्राम मालता तोक बग्जीबल्ला क्षेत्र में संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

गश्त के दौरान वन कर्मियों ने एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए देखा। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुष्कर सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी ग्राम मालेता तोक बग्जीबल्ला के रूप में हुई। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

डीएफओ आदित्य रत्न ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वन विभाग गश्त और तकनीकी निगरानी के जरिए वनाग्नि पर नियंत्रण के प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगलों में आग न लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वनाग्नि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

उन्होंने साफ कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119