NH चौड़ीकरण से बढ़ी दिक्कतें, सांसद अजय भट्ट ने MCH विंग में मांगे बड़े बदलाव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में निर्माणाधीन 50 शैयायुक्त एमसीएच (MCH) विंग में जरूरी संशोधनों की मांग उठाई है। सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं को तत्काल स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा कि 19 मई 2026 को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में निर्माणाधीन एमसीएच विंग की प्रगति को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में अस्पताल की भविष्य की जरूरतों और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्तमान मानचित्र में कई जरूरी संशोधन करने की आवश्यकता महसूस की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना के चलते अस्पताल परिसर की लगभग 12 से 14 मीटर भूमि एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी है, जिससे अस्पताल में पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्टिल्ट पार्किंग का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है। जिला विकास प्राधिकरण भी संशोधित प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

सांसद ने यह भी कहा कि मुख्य अस्पताल भवन और एमसीएच विंग के बीच बेहतर समन्वय तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए कनेक्टिविटी ब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी है। कार्यदायी संस्था की ओर से स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज सहित लगभग 1630.380 लाख रुपये का पुनरीक्षित आगणन शासन को भेजा जा चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

अजय भट्ट ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संशोधित प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुराने मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य जारी रहा तो भविष्य में अस्पताल प्रशासन और मरीजों को कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119