उत्तराखंड…डंपर ने ली ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की जान, डिलीवरी पर निकले 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार देर रात डिलीवरी देने जा रहे 22 वर्षीय ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित ब्लिंकिट स्टोर में कार्यरत अभिषेक (22) ऑर्डर मिलने के बाद बाइक से गंगे बाबा क्षेत्र की ओर डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से डंपरों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119