बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों का करें शत-प्रतिशत सत्यापन : डीआईजी

खबर शेयर करें 👉

-मासिक समीक्षा बैठक में कुमाऊँ के पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश-

नैनीताल। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रदीप राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, देवेन्द्र सिंह पिंचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत, अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के अलावा परिक्षेत्रीय जनपदों के समस्त सीओ ऑपरेशन्स मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

बैठक में उन्होंने बलात्कार के अभियुक्तों को भी ईनामी अपराधी घोषित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराये जाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर व्यापक अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिए। साईबर अपराधों के बढ़ते ग्राफ के दृष्टिगत जनपद स्तर पर साईबर सेल को और मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। सीओ ऑपरेशन्स को समस्त साईबर पोर्टल्स पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्दशित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

साथ ही एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गए। आपदा के दौरान त्वरित एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जन सामान्य को आपदा मित्र बनाये जाने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग हेतु ट्रैफिक वॉलिन्टियर्स बनाने हेतु निर्देशित किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119