11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिनव चौहान (17 वर्ष) पुत्र समीर चौहान उर्फ कुलदीप चौहान के रूप में हुई है। अभिनव 11वीं कक्षा का छात्र था और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। उसके पिता फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।
परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे अभिनव खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। रात करीब तीन बजे तक वह किसी से फोन पर बात करता रहा। इसके बाद सुबह जब उसकी मां उसे जगाने कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि अभिनव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां बदहवास हो गईं और घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर