हरकी पैड़ी पर अहिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील्स व ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध -विवादित वीडियो वायरल होने के बाद श्रीगंगा सभा सख्त, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र में सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में जगह-जगह बोर्ड लगाकर स्पष्ट कर दिया गया है कि अहिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके साथ ही तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।


इसके अलावा घाटों पर फिल्मी गानों पर वीडियो या रील बनाना भी पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। श्रीगंगा सभा ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील या वीडियो वायरल करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


दरअसल, कुछ दिन पूर्व हरकी पैड़ी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते हुए नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में युवक स्वयं को दुबई का निवासी बता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और इससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उनका आरोप है कि जानबूझकर हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। वहीं सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने कहा कि प्रकरण से चौकी पुलिस को अवगत करा दिया गया है।


इस संबंध में शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उल्लेखनीय है कि इन दिनों श्रीगंगा सभा की ओर से हरिद्वार के घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर व्यवस्था और मर्यादा को लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119