उत्तराखंड…किशनपुर सकुलिया के बकुलिया में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर -75 लोगों ने उठाया लाभ

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। ग्राम किशनपुर सकुलिया के बकुलिया में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से एकदिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में 16 होम स्टे का सघन निरीक्षण =तीन पर 10-10 हजार का जुर्माना

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न रक्त जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकों की सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

शिविर में कुल 75 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

शिविर में मौजूद चिकित्सा एवं सहयोगी टीम में डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. श्रुति भट्ट, डॉ. उमेर, डॉ. आदिति अग्रवाल, डॉ. शिवम (फिजिशियन), गणेश सिंह रावत, एपी सिंह, गौरव पंतोला, दीपा पंत एवं आनंदी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119