13 साल की नाबालिग लड़की का गैंगरेप के बाद मर्डर, हाईवे पर सड़क किनारे मिला शव

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। हरिद्वार में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामले सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग का गैंगरेप करने के बाद उसका मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाबालिग दो दिन पहले शाम को अपने घर के पास से लापता हो गई थी। लड़की का शव हाईवे किनारे सड़क पर पड़ा मिला। लड़की  के परिजनों ने  शव की पहचान की। नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान और उसके नौकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट सहित गैंगरेप सहित व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  वहीं, मंगलवार की दोपहर को भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। चेताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। चिकित्सकों के पैनल के बीच नाबालिग का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119