नशे के खिलाफ विरोध पर बवाल, 14 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के विरोध पर बीती रात जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची थाना कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कुल 14 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर में स्थानीय लोगों ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक महिला का विरोध किया। आरोप है कि महिला ने अपने नशेड़ी साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने मोहल्लावासियों के साथ धक्का-मुक्की कर माहौल बिगाड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जगजीतपुर सुधांशु कौशिक व अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी समझाने के बावजूद जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: मोहम्मद मुन्ना, शंकर तोमर, दीपक कोरी, मोहम्मद छोटा, दीपक राजपूत, सौरभ, सूरज आर्या, विजय चौहान, विकास कुमार, सुमित, अमन सैनी, आशीष, गोपी चौहान समेत एक महिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119